श्रीनेत ने प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराध पर भी फिक्र ज़ाहिर की। बोलीं, “राज्य में 2.12 लाख से अधिक महिलाएं अपराध का शिकार हुई हैं, जिनमें 98 फीसद मामले लंबित हैं।”
बिहार में बढ़ते अपराध की वजह से नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर है। हाल यह है कि राजधानी पटना तक में व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। कारोबारी दिनदहाड़े अपराधियों की गोलियों का निशाना बन जा रहे हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शनिवार को कहा कि बिहार में ‘गुंडाराज’ चल रहा है। उन्होंने राज्य में हाल के दिनों में हुई हत्या, बलात्कार, व्यापारियों पर बढ़ते हमलों और नकली दवा के धंधे में संलिप्त मंत्री जीवेश मिश्रा के मुद्दे को उठाते हुए सरकार और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को 7 दशक से ज्यादा हो गया है, लेकिन आज भी बिहार में दिनदहाड़े हत्याओं का सिलसिला जारी है।
बिहार में अपराध की कुछ घटनाओं को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि बालू के कारोबारी रमाकांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उसके पहले उनके भाई की हत्या की गई थी। मगध अस्पताल के मालिक व बड़े बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उसके पहले उनके बेटे की हत्या की गई थी। कारोबारी अंजनी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कारोबारी जरी अहमद की हत्या कर दी गई। किराना व्यापारी विनय गुप्ता की हत्या कर दी गई। कारोबारी रमेश चंद्रा की हत्या कर दी गई। नामी ज्वैलर संजय अग्रवाल को गोलियों से भून दिया गया। सुरभि अस्पताल की संचालिका की उनके चैंबर में हत्या कर दी गई। कपड़ा कारोबारी विनोद मेहता की हत्या कर दी गई। यहां तक कि पटना में ADG लॉ एंड ऑर्डर के सामने बदमाशों ने 8 राउड फायरिंग की, लेकिन बिहार सरकार ने एक शब्द नहीं बोला।
उन्होंने कहा कि एनसीबी के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। यूपी के बाद बिहार में सबसे ज्यादा हत्या की वारदात होती है। दलित उत्पीड़न के मामले में बिहार दूसरे नंबर पर है। केवल दो चार शूटर को पकड़कर नीतीश सरकार अपनी पीठ थपथपाने में लगी है। अगर धंधा करने वाले, कारोबार करने वालों को चुन-चुन कर मारा जाएगा और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेगी तो कारोबारी कहां जाएंगे। उन्होंने एक मामले का जिक्र किया जिसमें खगड़िया से लोजपा (रा) सांसद राजेश वर्मा का लापता कुत्ता खोजने को बिहार पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताई गई। उन्होंने कहा कि सांसद का लापता हुआ कुत्ता तो मिल जाता है लेकिन अपराधी नहीं पकड़ा जाता है।
- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

