बरेली(गुलरेज़ खान): ईद -उल-अजहा के दिन स्वीडन में कूरआन शरीफ के जलाए जाने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने कलेक्टरेट बरेली पर आज एहतजाज किया और मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी की कयादत में जिला अधिकारी के माध्यम से भारत सरकार से कार्यवाही की मांग करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन सौंपा।
पीएम को दिये ज्ञापन में कहा गया है कि यूरोपीय देशों में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम की मस्जिद के बाहर ईद -उल -अजहा के दिन कुरआन शरीफ को जलाएं जाने और बेहूरमती (बेदबी) करने की घटना सामने आई है।
पुलिस की सुरक्षा में इराक़ी नागरीक ने मस्जिद के बाहर कुरआन शरीफ को जलाया और मुक्द्दस किताब की बेहुरमती की है, ये सब कुछ हुकूमत के इशारे पर किया गया है।
इस घिनौने कार्य के खिलाफ दुनिया भर के मुसलमानों के साथ ही भारत के मुसलमानों में भी सख्त बेचैनी और नाराजगी है।
यह वाक्या करोड़ों मुसलमानों को भड़काने और बेज्जती पर कार्यरत है, अरबों मुसलमानों के जज्बात को ठेस पहुंचाने वाली है। ये वाक्या उस वक्त हुकूमत के इशारे पर किया गया जब मुसलमान ईद -उल -अजहा मना रहे थे।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि यूरोपी यूनियन मज़हब या अकिदा और नस्ल परस्ती व नफरत फ़ैलाने के खिलाफ दावा करती है। इज़हारे आजादी राए के नाम पर इस तरह का घिनौना खेल मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा। इस्लाम अम्न व शांति और भाईचारे का सबक देता है, इस्लाम तमाम धर्म के मानने वालों को सम्मान की निगाह से देखता है। इस्लाम में इंतशार, बदमनी, नफरत अंगेज कार्रवाई की कोई गुंजाइश नहीं है।
इस ज्ञापन के माध्यम से भारतीय हुकूमत से मांगा की गई है कि नई दिल्ली में स्थित स्वीडन एम्बेसी के राजदूत को आप तलब करें और तलब करने के बाद भारतीय मुसलमानो की तरफ से सख्त एहतजाज करें।
ज्ञापन देने वालों में मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी, मौलाना पीर मुजाहिद हुसैन, हाजी नाजिम बेग, हाफिज अब्दुल वाहिद, , सय्यद तय्यब चिश्ती, सय्यद शाबान अली, रोमान अंसारी, मोहम्मद युसूफ, अब्दुल हसीब खां, जारिब गद्दी, साहिल रजा कादरी, हाजी फय्याज हुसैन, हाफिज ज़ावेद रजा आदि लोग मौजूद रहे।
- राहुल गांधी दिल्ली की झुग्गी में पहुंचे; बोले—ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे, सिस्टम से भी हिसाब होगा

- JMI Climbs to 334th Globally in UI GreenMetric 2026; Rises 42 Places, 13th in India

- दिल्ली: PWD इंजीनियरों की शिकायत पर AAP विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

- ईरान: होर्मुज जलडमरूमध्य देश के सम्मान और गरिमा का प्रतीक-मोजतबा खामेनेई

- उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण को लेकर 600 साल पुरानी शाही मस्जिद के हिस्से पर कार्रवाई, तनाव के बाद झड़पें

- प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर: इल्म, संवाद और सामाजिक सरोकारों की एक सशक्त आवाज़

