स्विट्जरलैंड के स्की रिसॉर्ट क्रान्स-मोंटाना में नववर्ष की पार्टी के दौरान बार में भीषण धमाका और आग लगने से 40 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल, जांच जारी।
जिनेवा: स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न उस समय मातम में बदल गया जब जिनेवा के समीप स्थित स्की रिसॉर्ट शहर क्रान्स-मोंटाना में एक भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विदेशी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह विस्फोट नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक बार के अंदर हुआ, जहां उस समय 100 से अधिक लोग मौजूद थे। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। जांच टीमें मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक बयानों पर भरोसा करें।
दुर्घटना के बाद राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस और प्रशासन हालात पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

- मिस्र: टीवी एंकर सारा खलीफा को ड्रग्स तस्करी मामले में मौत की सजा, अदालत में फूट-फूटकर रोईं

- पीएम मोदी का ‘व्यक्तिगत ध्यान’ भारत-रूस विशेष रणनीतिक साझेदारी को दे रहा मजबूती: व्लादिमीर पुतिन

- एकता और विविधता दोनों ही भारत के डीएनए में बसी हैं: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

