रामपुर न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सैयद आमिर मियाँ की किताबों ने अमेज़न पर हासिल की नंबर-1 रैंक

Date:

रामपुर: रामपुर के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सैयद आमिर मियाँ की पुस्तकों को अमेज़न (Amazon) पर पाठकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। उनकी कई किताबें अमेज़न की अलग-अलग श्रेणियों में ‘बेस्ट सेलर’ (Best Seller) की सूची में नंबर 1 स्थान हासिल कर चुकी हैं।

सैयद आमिर मियाँ की कहानियाँ (अफ़साने), नॉन-फिक्शन और अन्य विषयों पर लिखी गईं किताबें न केवल भारत में, बल्कि अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली, जर्मनी और हॉलैंड सहित दुनिया के कई देशों में बेची जा चुकी हैं। इसके अलावा, उनकी पुस्तकों का तमिल भाषा में अनुवाद भी प्रकाशित होकर अमेज़न पर पाठकों द्वारा बहुत सराहा जा रहा है।

पत्रकारिता (Journalism), मास कम्यूनिकेशन, न्यूज़ मीडिया और फिल्म मेकिंग जैसे विषयों पर उनकी गहरी पकड़ है। वे इन विषयों के साथ-साथ अन्य समसामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर भी लगातार लेखन कार्य कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के साहित्यकारों और पत्रकारों में ख़ुशी का माहौल है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related