अफगान तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने स्पष्ट कहा है कि अफगानिस्तान किसी भी परिस्थिति में अपनी जमीन किसी को नहीं सौंपेगा। ब्रिटिश टीवी चैनल स्काई न्यूज को दिए गए ऑनलाइन इंटरव्यू में जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि बगराम एयर बेस को किसी भी हालत में अमेरिका को वापस नहीं सौंपा जाएगा।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अफगानिस्तान अपनी संप्रभु भूमि को किसी देश को सौंपने की इजाजत नहीं देगा। जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि काबुल और वाशिंगटन में दूतावासों को फिर से खोलने के बारे में अमेरिका के साथ बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि रूस के अलावा कई अन्य देशों ने उन्हें अनौपचारिक रूप से मान्यता दी है, लेकिन औपचारिक मान्यता अभी बाकी है।
लड़कियों की शिक्षा के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले में फिलहाल कोई आश्वासन नहीं दे सकते।
गौरतलब है कि 2021 में अफगानिस्तान से विदेशी सेनाओं की वापसी के दौरान अमेरिका ने 20 वर्षों के बाद बगराम एयर बेस को अफगान अधिकारियों को सौंप दिया था।
हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में अफगानिस्तान से वापसी के समय पीछे छोड़े गए हथियारों और बगराम एयर बेस को वापस लेने की घोषणा की है और गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

