Globaltoday.in | राहेला अब्बास | वेबडेस्क
तालिबान अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दाख़िल होना शुरू हो गए।
अफगान आंतरिक मंत्रालय ने भी पुष्टि की है कि तालिबान (Taliban) हर तरफ से काबुल में प्रवेश कर रहे हैं।
विदेशी मीडिया के मुताबिक़, काबुल (Kabul) में सरकारी कार्यालयों को खाली करा लिया गया है, जबकि कुछ इलाकों में दुकानें बंद कर दी गई हैं और तालिबान ने काबुल की ओर जाने वाले सभी प्रमुख राजमार्गों पर कब्जा कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार, तालिबान का कहना है कि मुजाहिदीन का युद्ध या बल के माध्यम से काबुल में प्रवेश करने का इरादा नहीं है और तालिबान अफगान अधिकारियों के साथ काबुल के शांतिपूर्ण आत्मसमर्पण के लिए बातचीत कर रहा है।
काबुली पर हमला न करने का समझौता तय हुआ
अफगानिस्तान के कार्यवाहक आंतरिक मंत्री अब्दुल सत्तार मिर्जाक कवाल ने एक बयान जारी कर कहा है कि काबुल पर हमला नहीं करने के लिए एक समझौता तय हुआ है।
अफगानिस्तान के कार्यवाहक आंतरिक मंत्री ने कहा कि समझौते के तहत, अंतरिम तालिबान को सत्ता का हस्तांतरण शांतिपूर्वक होगा।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
