दोस्त रामपाल निकला साजिश का मास्टरमाइंड, दो लाख रुपये की सुपारी देकर कराया कत्ल
मैनपुरी(सिराज हुसैन): मैनपुरी में थाना एलाऊ क्षेत्र में 21 सितंबर को दिनदहाड़े शिक्षक यशपाल की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के शिक्षक मित्र रामपाल ने अपने भाई रामप्रवेश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। दोनों ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर शिवा और राजेश नामक दो शूटरों को हत्या के लिए तैयार किया था।
मुठभेड़ में तीन शूटर गिरफ्तार
पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि 24 सितंबर को पुलिस ने मैनपुरी-कुसमरा रोड पर तीन संदिग्धों को घेरा। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में अजय उर्फ शहंशाह के पैर में गोली लगी। शिवा और राजेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में पूछताछ के आधार पर रामपाल और उसके भाई रामप्रवेश को गिरफ्तार किया गया।
जमीन विवाद था हत्या की वजह
एसपी साहा ने बताया कि चार भाइयों के बीच करीब 180 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि यशपाल की हत्या कराकर हत्या का आरोप विरोधी पक्ष पर लगवाने और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की योजना बनाई गई थी।
हथियार और वाहन बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे (315 बोर), तीन जिंदा व चार खोखा कारतूस, सुपारी की रकम में से 80 हजार रुपये, एक होंडा मोटरसाइकिल और एक हुंडई एक्सेंट कार बरामद की है। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से साजिश की कड़ियां खुलीं और पांचों आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने हत्या और पुलिस टीम पर फायरिंग के मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पत्रकार वार्ता में मौजूद रहे अधिकारी
पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी, क्षेत्राधिकारी नगर अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर सिंह भदौरिया, प्रभारी मीडिया सेल जितेंद्र सिंह चंदेल, प्रभारी सर्विलांस धर्मेंद्र सिंह चौहान, एसओजी प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह, एबीटी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह और थाना अध्यक्ष एलाऊ अवनीश कुमार त्यागी मौजूद रहे।
- कोल्हाई हत्याकांड: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, आई-10 कार बरामद

- क्या एक मोबाइल की कीमत इंसान की जान से भी ज़्यादा है? बदायूं में किस्त के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

- बदायूं में नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 1.57 लाख के जाली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

- जरीफनगर में खेत पर काम कर रहे पिता-पुत्रों पर हमला, तीन घायल; पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप

- बदायूँ: खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; ट्रैक्टर चालक ने किया सरेंडर

- सहसवान में कथित अवैध अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

- बदायूं: दुकानदार पर हमला, बचाने आई मां की कार से रौंदकर हत्या; हाईवे पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

- मैनपुरी में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 5 माह की गर्भवती होने पर खुला मामला; जांच में जुटी पुलिस

- सहसवान में SBI एटीएम तोड़ने और चोरी के प्रयास का खुलासा, औजारों संग आरोपी गिरफ्तार

