बिहार राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह आज यहां पर आ रहे हैं तो वो बताएं कि उन्होंने बजट में बिहार को क्यों ठगा और बजट से बिहार को क्या मिला? आपने सिर्फ ठगने का काम किया है।
बिहार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली होनी है। इस रैली से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर जमकर हमला बोला है।
तेजस्वी ने कहा कि अमित शाह आज यहां पर आ रहे हैं तो वो बताएं कि उन्होंने बजट में बिहार क्यों ठगा और बजट से बिहार को क्या मिला? आपने सिर्फ ठगने का काम किया है, बिहार के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं, जनता मन बना चुकी है कि 2024 में इनको सबक सिखाएगी।
इससे पहले अमित शाह जब बिहार के दौरे पर आए थे तो डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि गृह मंत्री काम की नहीं बेकार की बातें करने बिहार आए थे। अमित शाह को बताना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विशेष पैकेज देने का वादा किया था। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और नौकरी देने की बात करनी चाहिए थी। केंद्र सरकार ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने की बात की थी। अमित शाह ने इस मामले में 8 साल का हिसाब क्यों नहीं दिया। बीजेपी वाले जनता को ठगने के लिए आते हैं।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

