नई दिल्ली, 9 नवंबर: दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने आज अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। मुस्लिम बहुल मटियामहल विधानसभा के चांदनी महल वार्ड से आप ने मुदस्सर उस्मान कुरेशी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने कुंवर शहजाद अहमद को मैदान में उतारा है।
AAP के मौजूदा विधायक आले मोहम्मद इकबाल की पसंद के उम्मीदवार को टिकट न मिलने पर वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक हाजी शोएब इकबाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की।
सूत्रों के अनुसार, यह विवाद पार्टी के आब्जर्वर और सीलमपुर के विधायक चोधरी जुबेर अहमद द्वारा मुदस्सर कुरेशी को टिकट दिए जाने की सिफारिश के कारण उत्पन्न हुआ है, जो आले मोहम्मद इकबाल की राय के विपरीत था। इस फैसले से नाराज होकर शोएब इकबाल ने पार्टी छोड़ने का कदम उठाया है। संभावना है कि यदि पार्टी अपना निर्णय नहीं बदलती, तो वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं।
वहीं, कांग्रेस ने चांदनी महल वार्ड से कुंवर शहजाद अहमद को उम्मीदवार बनाया है, जो आप विधायक चोधरी जुबेर अहमद के साले हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महमूद जिया ने पार्टी में अपने भतीजे के लिए टिकट की मांग की थी, लेकिन कांग्रेस ने शहजाद अहमद पर भरोसा जताया है।
अब यह देखना होगा कि आप विधायक आले मोहम्मद इकबाल अपने पिता के साथ किस रुख पर चलते हैं — पार्टी के साथ बने रहेंगे या शोएब इकबाल के विरोध में आ जाएंगे। चुनाव में विवाद की स्थिति बनी हुई है, खासकर पूर्व मंत्री आसिम अहमद खान और महमूद जिया के रुख को लेकर।
भाजपा ने अभी अपने उम्मीदवार का एलान नहीं किया है। फिलहाल, आम आदमी पार्टी में बगावत की स्थिति बन चुकी है और कांग्रेस में भी टिकट वितरण को लेकर असंतोष की खबरें आ रही हैं।
- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- जंतर-मंतर पर गर्जा विरोध: मस्जिदों को निशाना बनाए जाने के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दर्जनों नेता-कार्यकर्ता हिरासत में; APCR के नदीम खान को दफ्तर में ही डिटेन

- राहुल गांधी दिल्ली की झुग्गी में पहुंचे; बोले—ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे, सिस्टम से भी हिसाब होगा

- दिल्ली: PWD इंजीनियरों की शिकायत पर AAP विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

- दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़

