उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में थाना असमोली के शाहपुर कला गांव में 1 दिन पहले नवजात की बीमारी के चलते मौत हो गयी। उस नवजात को घरवालों ने कब्रिस्तान में दफन कर दिया।
लेकिन अगले दिन देखा गया तो नवजात की क़ब्र खुदी पड़ी थी और उसमें से शव ग़ायब था। यह खबर गाँव के लोगों को जैसे ही पता चली वहां हड़कंप मच गया। नवजात के शव को लोगों ने तलाश किया तो शव एक पेड़ पर रखा मिला। नवजात के गले में रस्सी बंधी हुई थी और शव पेड़ पर रखा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया और केस की जांच पड़ताल में लग गई। नवजात बच्ची का शव पेड़ पर कैसे आया? किसने क़ब्र खोदकर पेड़ पर रखा इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि किसी जानवर ने यह काम किया लगता है। जादू टोने की भी आशंका जताई जा रही है।
घटना असमोली के शहवाजपुर कलां की है, जहां नशीन के यहां एक बच्ची का 2 दिन पहले जन्म हुआ और रात को ही बच्ची की मौत हो गई। मुस्लिम परंपरा के अनुसार परिवार वाले कब्रिस्तान में बच्ची के शव को दफना आये और अगले दिन बच्ची का पिता जब कब्रिस्तान में दुआ पढ़ने गया तो उसको कब्र खुदी मिली और कब्र से शव गायब था।
बच्ची के पिता ने गांव वालों को सूचना दी तो गांव वाले क़ब्रिस्तान पहुंच गए। गाँव वालों ने जब खोजबीन की त़ो गर्दन में रस्सी बंधा शव पेड़ पर रखा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बच्ची के शव को पेड़ से नीचे उतारा।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि एक कब्रिस्तान के पास में पेड़ की शाखाओं पर एक नवजात बच्ची का शव रखा हुआ था। पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। जांच में यह ज्ञात हुआ इस बच्ची का जन्म 3 दिन पूर्व हुआ था और 2 दिन पूर्व उसकी मृत्यु बीमारी के कारण हॉस्पिटल में हो गई थी। परिजनों द्वारा कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया था। जहां से किसी शरारती तत्व अथवा जानवर के द्वारा शव को निकाल कर पेड़ के ऊपर रखा गया। पुलिस के द्वारा शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। एहतियातन वहां पर पुलिस फोर्स लगा दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस लगातार हर बिंदु से जांच पड़ताल कर रही है। ऐसे लोगों का शौक है कहीं ना कहीं तंत्र मंत्र विद्या के चलते यह किया गया है। यह वारदात असमोली के आसपास क्षेत्रों में चर्चाओं का विषय बनी हुई है और पुलिस तंत्र बंद के अलावा और भी पहलुओं पर जानकारी कर रही है।
- उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

