Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
मंडी धनौरा में एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला कंचन बाजार निवासी नौशाद पुत्र शमशाद का निकाह करीब चार वर्ष पूर्व नेपाल निवासी नजराना के साथ हुआ था। दंपति के एक बेटी व बेटा हैं। बेटे रेहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।
चर्चा थी कि अक्सर दोनो दंपती में आर्थिक तंगी के चलते विवाद भी रहता था। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी बीच नोशाद की पत्नी नजराना घर के बाहर गई थी। उस वक्त मासूम के पास उसका पिता नौशाद था। जब वह वापस लौटी तो उसका एक वर्षीय बेटा रेहान मृत पड़ा मिला। चिकित्सक ने भी रेहान को मृत घोषित कर दिया।
एक वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ सत्येंद्र सिंह व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि एक वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। मासूम के दादा शमशाद की ओर से तहरीर दी गई है। मासूम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला, सैन्य अड्डे के हथियार डिपो को बनाया निशाना

- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

- महविश की संदिग्ध मौत का मामला: फिल्मी अंदाज में चली थी गोली, इस तरह उठा पर्दा

- दिल्ली: शाहीन बाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वाहन चोरी के मामले में 2 पकड़े गए, चोरी की स्कूटी बरामद

- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की अमेरिका को चुनौती: “अगर हिम्मत है तो ईरानी सेना का सामना करो”

- नालंदा के बिहारशरीफ में शिव मंदिर के अंदर तोड़फोड़, तीन नाबालिग पुलिस हिरासत में

