रामपुर SIR प्रकरण में दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग

Date:

रामपुर, दिसंबर 2025: रामपुर में SIR फार्म के नियमों के अनुसार सही तरीके से फार्म भरने के बावजूद दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला के नेतृत्व में सभासदों का एक डेलिगेशन मुरादाबाद में मंडल आयुक्त आंजनये कुमार सिंह से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि 80 वर्षीय बुजुर्ग नूरजहाँ और उनके दो बेटे आमिर व दानिश, जो वर्तमान में कुवैत में नौकरी कर रहे हैं, उनके खिलाफ SIR फार्म से संबंधित मुकदमा संख्या 0466/25, धारा 237, 318(2), 31 के तहत थाना सिविल लाइंस रामपुर में दर्ज किया गया है। मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि नूरजहाँ ने अपने विदेश में काम कर रहे बेटों की ओर से SIR फार्म भरा, जिसे गलत बताया जा रहा है।

हालांकि SIR फार्म के स्पष्ट नियमों के अनुसार, “कोई भी व्यक्ति स्वयं या अपने परिवार के किसी भी सदस्य का SIR फार्म भर सकता है, बस फार्म भरने वाले को अपने रिश्ते का उल्लेख करना होगा।” नूरजहाँ ने अपने बेटों के लिए पूरी नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करते हुए फार्म भरा और अपने रिश्ते को “माता” के रूप में सही ढंग से दर्ज किया। फार्म में कहीं भी गलत जानकारी, जालसाजी या कानूनी उल्लंघन नहीं है। फिर भी बुजुर्ग नूरजहाँ और उनके विदेश में कार्यरत बेटों पर मुकदमा दर्ज करना नियमों की गलत व्याख्या है और सीधी-सीधी नाइंसाफी भी।

इस मुकदमे से न सिर्फ 80 साल की बुजुर्ग नूरजहाँ पर अनावश्यक मानसिक व सामाजिक दबाव बना हुआ है, बल्कि रामपुर में हजारों ऐसे लोग जो भारतीय मूल के हैं और विदेशों में नौकरी कर रहे हैं, वे भी इस प्रशासनिक कार्रवाई से डरे हुए हैं।

आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि:

  • नूरजहाँ और उनके दोनों बेटों पर दर्ज मुकदमा, नियमों के अनुसार सही फार्म भरने के आधार पर तत्काल वापस लिया जाए।
  • पुलिस एवं SIR विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं कि नियमों की गलत व्याख्या कर आम जनता को परेशान न किया जाए।
  • बुजुर्ग महिला की उम्र और परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें आगे की किसी भी कार्रवाई से राहत प्रदान की जाए।

मंडल आयुक्त आंजनये कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि इस मुकदमे को जल्द से जल्द वापस लिया जाएगा।इस मौके पर सभासद मौहम्मद जफर, सरफराज अली, आरिफ सिकंदर, फहीम अंसारी, गुड्डू महफूज, यासीन अली, आप प्रवक्ता रय्यान खान, मीडिया कॉर्डिनेटर समद खान, अरहम खान आदि लोग मौजूद रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...