सरकारी कार्य में बाधा डालने और पशु चिकित्सक को बंधक बनाए जाने के आरोप में छह गौ रक्षक आरोपियों के खिलाफ नामजद, 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- सरकारी गाड़ी में भरकर पैसों को लेकर गौशाला जारी गाड़ी को रोका
- पशु को बेचने का आरोप लगाकर क्या हंगामा
- मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी को गिरफ्तार बंधक बनाया
- पुलिस ने गौ रक्षकों की 6 मीटर मोटरसाइकिल और कार को लिया अपने कब्जे में
उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): यूपी के जनपद संभल कोतवाली क्षेत्र में एसडीएम के निर्देश पर गोवंशीय पशुओं को गोशाला छोड़ने जा रहे वाहन को कथित गो सेवकों ने रोककर हंगामा किया। पशुपालन विभाग के डाक्टर को करीब डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा और नोकझोंक की। डाक्टर ने अफसरों से फोन पर बात कराई तो अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
पुलिस ने मौके से इनकी एक बोलेरो, पांच बाइक कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने छह नामजद समेत तीस अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
दरअसल, हजरतनगर गढ़ी में ग्रामीणों ने निराश्रित पशुओं को ओवरहेड टैंक परिसर में बंद किया। एसडीएम के निर्देश पर दर्जनभर गोवंशीय पशुओं को वाहन में लादकर पशुपालन विभाग के कर्मचारी गोशाला के लिए चले।
संभल कोतवाली क्षेत्र में मोहम्मदपुर टांडा पुलिस चौकी के पास कई कथित गो सेवकों ने दो हूटर लगी बोलेरो और बाइकों से आकर पशुओं से लदे वाहन को रोककर हंगामा शुरु कर दिया। पशु चिकित्सा अधिकारी डा.जयंत यादव ने समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन ये कथित गौरक्षक नहीं माने।
आरोप है कि लोगों ने डाक्टर को बंधक बना लिया और करीब डेढ़ घंटे बंधक बनाए रखकर लोग हंगामा करते रहे। डाक्टर ने एसडीएम और एडीएम से फोन पर बात कराई तो उनसे भी लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने मौके से बोलेरो, पांच बाइक कब्जे में लेते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया।एसपी ने बताया कि डाक्टर की तहरीर पर छह नामजद और तीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

