शौहर के स्टुपिड कहने पर बीवी ने शादी के फौरन बाद ही लिया तलाक़

0
436

दुनिया/ग्लोबलटुडे न्यूज़ डेस्क: उनकी आज,अभी ही शादी हुई थी और दोनों कोर्ट से ख़ुशी ख़ुशी शादी के एग्रीमेंट पर दस्तखत करके क़दम से क़दम मिलकर बाहर आ ही रहे थे कि अचानक दुल्हन का पैर फिसल गया और दूल्हे के मुंह से निकल गया “स्टुपिड”! जैसे ही दुल्हन ने स्टुपिड शब्द सुना वो मुड़ी और वापस अदालत आ गयी और तलाक़ की अर्ज़ी दे डाली और तलाक़ ले ली।

kwait
Viral tweet- Courtesy- Twitter.com

 
दरअसल दुल्हन लड़के के इस बिहेवियर से नाराज़ हुई कि उसके शौहर ने उसको संभालने के बजाये उसको बेवक़ूफ़ कहा।
ये खबर क्वैत की है जो कि ट्वीटर पर वायरल हो रही है और सोशल मीडिया पर इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।