महाराष्ट्र के नासिक में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां आइसक्रीम खरीदने गयी फ्रिज के सामने खड़ी एक बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई।
नासिक में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां फ्रीजर के झटके से एक बच्चे की मौत हो गई। आइसक्रीम खरीदने जाते समय फ्रिज के सामने खड़ी एक बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई।
बच्ची अपने पिता से आइसक्रीम खाने की ज़िद कर रही थी। पिता बच्ची के प्रेम में उसको मन नहीं कर सका और बच्ची को आइसक्रीम दिलाने के लिए साथ दुकान पर ले गया। उस पिता को नहीं पता था कि बच्ची की मौत उसको लेकर जा रही है।
दरअसल, नासिक में एक बच्ची अपने पिता से आइसक्रीम खाने के लिए कहती है। बच्ची का मन रखने के लिए पिता बच्ची को लेकर आइसक्रीम की दुकान पर पहुंचता है, लेकिन उसे ये नहीं पता था कि अब उसकी बच्ची उसके साथ जिंदा घर वापस नहीं जा पाएगी।
मामला गंभीर तब और हो जाता है, जब ये बेबस पिता अपनी बेटी को बचा नहीं पाता है और उसकी बेटी उसकी आंखों के सामने ही दम तोड़ देती है।
फ्रिज के करंट से हुई मौत
एबीपी की खबर क्र मुताबिक़ जिस बच्ची की मौत हुई है उस बच्ची का नाम ग्रीश्मा है और उसके पिता का नाम विशाल कुलकर्णी है। विशाल अपनी बच्ची ग्रीश्मा को लेकर आइसक्रीम दिलाने के घर से पास ही एक आइसक्रीम की दुकान पर पहुंचा। इस दुकान पर एक फ्रिज रखा हुआ था, जिससे बच्ची को इलेक्ट्रिक शॉक लगा और काफी देर तक वो फ्रिज पर लटकी रही और वहीं बेहोश हो गई।
अस्पतला में कराया भर्ती
विशाल (Vishal) ने तुरंत अपनी बेटी को वहां पास में ही एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इस मामले में पुलिस (Police) ने मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में अचानक हुई मौत के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना की चर्चा वहां आस पास के इलाके में खूब हो रही है तो वहीं बच्ची की मौत से कुलकर्णी परिवार सदमे में है।
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

