सरकारी तंत्र पूरी शिद्दत व श्रद्धा से कांवड़ियों की सुरक्षा सेवा में मुस्तैद रहकर रात भर सड़कों पर शिव भक्तों के साथ उनकी निगरानी करता रहा।
सम्भल(मुजम्मिल दानिश): न धूप की चिंता न बारिश का खौफ बस मन में एक ही लगन लिए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर अपने शिवालयों की ओर कांवड़ियों के कदम बढ़ते जा रहे हैं।
भगवा रंग में सराबोर दिख रहा हरिद्वार से संभल तक कौतूहल बना है। यहां का नजारा देखते ही बन रहा है।
शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा-सुरक्षा में उत्तर प्रदेश का पुलिस प्रशासन दिन रात जुटा है।
हरिद्वार-जोया रोड पर जो थाना असमोली का लगता है कावड़ियों की सेवा में पुलिस निगरानी रख रही है। इस बीच एसपी आलोक जायसवळ ने असमोली में अपनी पुलिस का जायजा ले रहे थे शिव भक्तों की राह में किसी तरह से कोई दिक्कत ना हो जिस तरह से सरकार की मंशा है उसको पूरा कर सकें।
भगवान शिव की आराधना का पवित्र माह सावन में शिवरात्रि का पर्व कुछ अलग ही उल्लास लिए होता है। शिवरात्रि पर शिव को खुश करने के लिए शिव भक्त टोलियों में पवित्र गंगाजल से अपने इष्ट देव का पूजन कर अभिषेक करते हैं।
इस बार भी सुख समृद्धि की कामना के साथ निकल रहा कांवड़ियों का जत्था।
जनपद अमरोहा बॉर्डर से संभल के हाईवे की सड़कों से होते हुए जगह-जगह रात की पुलिस अधिकारी जायजा लेते नज़र आ रहे हैं। देर रात तक हर जगह पुलिस मुस्तैद दिखाई दे रही है।
- सऊदी अरब ने मक्का, जेद्दा और ताइफ में हमले की चेतावनी जारी की, बाद में अलर्ट वापस लिया

- मुरादाबाद में ऐतिहासिक कर्बला की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, मुतव्ल्ली के विरोध के बाद काम रुका

- समान नागरिक संहिता: ‘अगर बहुमत है तो UCC को संसद से लाएं, अलग-अलग राज्यों से क्यों?’ – उमर अब्दुल्ला

- व्यापार समझौतों के बाद अब UPI पर भी ‘सरेंडर’? राहुल गांधी का PM मोदी पर करारा हमला, कहा– ‘अमेरिकी दबाव के आगे टेके घुटने’

- अश्रुपूरित श्रद्धांजलि: सीमांचल ने खोया अपना एक जमीनी और सादगीपसंद नेता

- 2,000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लगेगा शुल्क, छोटे व्यापारियों और ग्राहकों पर असर नहीं

