Globaltoday.in| गुलरेज़ खान| बरेली
बरेली में एक बच्ची की हत्या इसलिये कर दी गई क्योंकि उसने घर में बाहरी लोगों के आने पर एतराज किया था।
वारदात बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आलोक नगर की है जहाँ गुरुवार के रोज़ काजल नाम की एक बच्ची की हत्या उसके पिता और सौतेली मां ने छुरी और एक लकड़ी के टुकड़े की मदद से कर दी थी और शव को घर में एक गड्डा खोदकर दफना दिया था।
ये भी पढ़ें –
जब मामले की जानकारी पड़ोस के लोगों को हुई तो स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि बच्ची की हत्या उसके माता पिता और बुआ ने मिलकर की है।
फिलहाल पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पिता और माँ को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस बुआ की तलाश कर रही है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
