Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
सम्भल(Sambhal) में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर गन पॉइंट पर व्यापारी से 5 लाख कैश लूट लिया।
दिन दहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश व्यापारी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। लूट की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
व्यापारी से कैश लूटने की वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंचे जिले के एसपी चक्रेश मिश्र ने व्यापारी से लूट की वारदात की जानकारी के बाद पुलिस की कई टीम गठित कर लूट की वारदात के जल्द खुलासे के आदेश दिए हैं।
व्यापारी से कैश लूटे जाने की पूरी वारदात दुकान में लगे सी सी टी वी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस सी सी टी वी कैमरे की फुटेज के आधार और बदमाशो तक पहुंचने का प्रयास कर रही है ।
दिनदहाड़े व्यापारी के साथ लूट की वारदात सम्भल(Sambhal) जिले में चंदौसी थाना क्षेत्र के गोपाल मोहल्ले में किराना के थोक व्यापारी विनोद एंड संस की है।
बताया जा रहा है विनोद एंड संस के मालिक किराना व्यापारी आज रात में रोजाना की तरह दुकान का हिसाब किताब देख रहे थे। इसी दौरान तीन बदमाश दुकान में घुस आए, जिनमें एक बदमाश हेलमेट लगाए हुए था, बाकी दो बदमाश भी अपने चेहरे को ढके हुए थे।
बदमाशों ने दुकान के अंदर घुसते ही किराना व्यापारी को गन पॉइंट पर ले लिया और व्यापारी को जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान में लूट पाट करते हुए व्यापारी से 5 लाख कैश लूट लिया। कैश लूटने के बाद बदमाश व्यापारी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
बदमाशों के फरार होने के बाद व्यापारी ने पुलिस को लूट की सूचना दी। लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। जिले के एसपी चक्रेश मिश्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी चक्रेश मिश्र ने व्यापारी से लूट की वारदात की जानकारी के बाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम को लूट की वारदात के जल्द खुलासे के आदेश दिए है।
किराना व्यापारी के साथ दिनदहाड़े 5 लाख लूटे जाने की वारदात से इलाके में दहशत माहौल है। लूट की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश कैश लूटने के बाद बैग में कैश भरते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

