रमज़ान: भारत में भी देखा गया चाँद, आज है पहला रोज़ा

Date:

दिल्ली एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में शनिवार की शाम रमज़ान का चाँद देखा गया। लोगों ने इस पवित्र महीने का स्वागत किया और मस्जिदें नमज़ियों से भर गयीं।

देश में शनिवार को रमज़ान का चाँद नज़र आते ही लोगों ने दुआ मांगी और रात ईशा की नमाज़ के वक़्त मस्जिदें नमाज़ियों से खचाखच भर गयीं। देश में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहला रोज़ा रखा है।

रमज़ान के मुबारक महीने के शुरू होने के साथ ही अब एक महीने तक मस्जिदों और घरों में ख़ास इबादतें की जाएंगी।

दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी ने कहा, ‘मुल्क के अलग अलग हिस्सों में रमज़ान का चांद नज़र आया है, लिहाज़ा ऐलान किया जाता है कि तीन अप्रैल, रविवार को पहला रोज़ा होगा।’

मुस्लिम संगठन इमारत-ए-शरिया-हिंद ने भी एक बयान में कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में चांद नज़र आने की पुष्टि हुई है।

दिल्ली के चांदनी चौक में फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मोहम्मद मुकर्रम अहमद ने बताया, ‘दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में शनिवार शाम को चांद नज़र आ गया है।’

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जामिया मिलिया इस्लामिया में आधी रात को सड़क पर उतरीं छात्राएं, मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप

नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल...

Two Musical Dastaan Performances, Three Shows at Rajasthan International Centre

Jaipur(Divya Pandey): The Rajasthan International Centre (RIC) in Jaipur...

सहसवान में पीस कमेटी की बैठक, गणेश चतुर्थी पर शांति बनाए रखने की अपील

सहसवान (बदायूँ): गणेश चतुर्थी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...