अफगानिस्तान के पंजशीर प्रांत में नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट का तालिबान प्रमुख समेत 17 सदस्यों को मार गिराने का दावा

Date:

काबुल, अफगानिस्तान: अफगानिस्तान के पंजशीर प्रांत में नेशनल रेजिस्टेंस फ्रंट (एनआरएफ) ने एक हमले में तालिबान के चीफ ऑफ स्टाफ समेत 17 सदस्यों को मार गिराने का दावा किया है।

तालिबान विरोधी राष्ट्रीय सुरक्षा संगठन (एनआरएफ) का कहना है कि तालिबान पंजशीर में स्थानीय नागरिकों को परेशान करता था। 7 दिसंबर को हुए हमले में तालिबान का मुख्य ठिकाना पूरी तरह से नष्ट हो गया था।

बयान में कहा गया है कि शाम छह बजे हुए इस हमले में पहले से लगाए गए विस्फोटकों और रॉकेटों का इस्तेमाल किया गया था।

एनआरएफ के बयान में आगे कहा गया है कि हमले में 5 तालिबान भी घायल हुए, जबकि हमले में शामिल सभी एनआरएफ कर्मी सुरक्षित रहे।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने अभी तक इस हमले की पुष्टि या खंडन नहीं किया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Auto Draft

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...

ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मैनपुरी(सिराज हुसैन): थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम चंदाई में...