उत्तर प्रदेश/संभल(मुज़म्मिल दानिश) : संभल जिले में जेल से जमानत पर छूटे अभियुक्त के जेल से छूटने की खुशी में कानून को दरकिनार कर अभियुक्त और उनके समर्थको द्वारा कई दर्जन बाइक और कारों के काफिले के साथ जुलूस निकाले जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जेल से जमानत पर छूटे अपराधियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है।
पुलिस ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिले में जमानत पर चल रहे अपराधियों की जमानत निरस्त किए जाने के लिए कोर्ट को रिपोर्ट भेजी है।
संभल में बीते बुधवार को जेल से जमानत पर छूटे अभियुक्तों और उनके समर्थको द्वारा वाहनों के काफिले के साथ निकाले गए जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जनपद में धारा 144 लागू होने के बावजूद जेल से जमानत पर छूटे अभियुक्त और उसके समर्थको द्वारा जुलूस निकालने के आरोप में जेल से रिहा हुए अभियुक्त समेत 17 लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया था।
क्या था मामला
दरअसल संभल जिले के कैला देवी थाना क्षेत्र के मूसापुर गांव में 3 महीने पहले आपसी विवाद में मारपीट और बवाल करने के आरोप में जेल में बंद अभियुक्त माजिद, निगार, मोहसिन और इमरान के जेल से जमानत पर रिहा होने की खुशी में जेल से छूटे अभियुक्त और उनके समर्थकों द्वारा कई दर्जन कार और बाइक के काफिले के साथ इलाके में जुलूस निकाले जाने और हुडदंग मचाए जाने की हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई थी।
जुलूस निकाल मचाया हुड़दंग
कई दर्जन कार और बाइक के साथ जेल से रिहा अभियुक्त और उसके समर्थकों द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाकर निकाले गए जुलूस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
जनपद में धारा 144 लागू होने के बावजूद जेल से रिहा अभियुक्त और उसके समर्थकों द्वारा निकाले गए जुलूस की वायरल वीडियो की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जेल से रिहा अभियुक्त माजिद समेत 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
पुलिस जेल से जमानत पर छूटे और अभियुक्तों और 17 लोगो के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद अब जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने जनपद में जमानत पर चल रहे सभी अपराधियों की जमानत निरस्त किए जाने के लिए न्यायालय को रिपोर्ट भेजी है।
बहजोई क्षेत्र के सीईओ डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए जेल से जमानत पर छूटे अभियुक्तों और उनके समर्थकों द्वारा धारा 144 का उल्लंघन कर जुलूस निकाले जाने की जानकारी सामने आई थी, जानकारी सामने आने के बाद 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, इसके अलावा जनपद में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिले में जमानत पर चल रहे सभी अभियुक्तों की जमानत के निरस्तीकरण के लिए न्यायालय को रिपोर्ट भेजी गई है।
बताया जा रहा है कि यह चारों अभियुक्त बीते सोमवार को जेल से रिहा हुए थे, जेल से रिहा होने के बाद अभियुक्त माजिद, निगार, इमरान , मोहसिन ने जेल से छूटने की खुशी में अपने समर्थकों के साथ कई दर्जन कार और बाइकों के साथ इलाके में जुलूस निकाला और जमकर हुडदंग मचाया था।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

