शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रही पुलिस, सीमाएं सीज़ होने के बावजूद भी मैंन मूवमेंट जारी

Date:

Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर

कोरोना वायरस(Corona Virus) के संक्रमण को रोकने के लिए शासन ने प्रदेश में सभी जिलों की सीमाओं को सील करने के निर्देश दिए हैं ताकि बाहर से आ रहे लोग बिना अनुमति और प्रशासन की जानकारी के आवागमन ना कर सकें, जिसके मद्देनजर रामपुर(Rampur) के जिलाधिकारी(DM) ने भी रामपुर की सीमाओं को सीज़ करा दिया है।

जिला अधिकारी का कहना है कि केवल खाने-पीने और कृषि हेतु जरूरी चीजें सीमाओं से होकर आएंगी, इसके अलावा किसी भी तरह से मेन मूवमेंट नहीं किया जा सकेगा।

बाहर से आने वाले लोगों को स्वैच्छिक क्वॉरेंटाइन करके रखा गया है, वहीं बाहर के जनपदों से आए लोगों के खाने-पीने से लेकर रहने तक की व्यवस्था की गई है. लेकिन अब से सीमाओं को सील कर दिया गया है अब जो जहां है वो वहीं रहेगा और किसी भी तरह से रामपुर की सीमा के अंदर मेन मूवमेंट नहीं किया जा सकेगा।

जबकि सीमाओं पर तैनात पुलिस पूछताछ के बाद लोगों को अंदर आने दे रही है. जिसमें प्राइवेट वाहनों से लेकर रोडवेज की सवारियों से खचाखच भरी बसें भी शामिल हैं. ये देखकर साफ झलकता है के उत्तर प्रदेश में पुलिस का कितना ढीला रवैया है, जो शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा है।

DM आंजनेय कुमार
आंजनेय कुमार सिंह,जिलाधिकारी रामपुर-फोटो ग्लोबलटुडे

जिलाधिकारी रामपुर आन्जनेय कुमार सिंह(Anjney Kumar Singh) ने बताया हमने रामपुर की सारी सीमाएं सील कर दी हैं और किसी भी प्रकार के मेन मूवमेंट को रोक दिया है, लेकिन जो आवश्यक वस्तुएं हैं उनकी सप्लाई निरंतर चलती रहेगी किसी भी आवश्यक सामान को लेकर जाने वाली गाड़ियों को चेकिंग के बाद जाने दिया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की आपूर्ति प्रभावित ना हो, लेकिन अब किसी भी प्रकार से मैन मूवमेंट नहीं होगा हमने सभी सीमाओं को सील कर दिया है।

    Share post:

    Visual Stories

    Popular

    More like this
    Related

    उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

    लखनऊ/मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मदरसों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों...

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

    नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

    Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

    NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...