रामपुर: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में की शुक्रवार परेड का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Date:

रामपुर में पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जानिए पूरी खबर।

रामपुर, 26 सितंबर 2025: पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री विद्यासागर मिश्र ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी ली और विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला प्रशिक्षुओं और पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की जांच की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय और परिवहन शाखा आदि का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स और प्रशिक्षणाधीन पुलिस उपाधीक्षक भी मौजूद रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...