Cyber Fraud: व्यापारी को वेबसाइट पर ट्रेंडिंग पड़ी महंगी! इस तरह हुई 1.84 करोड़ रुपये की ठगी

Date:

मेरठ और गाजियाबाद के दो लोगों के साथ करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। दोनों ही मामले अलग हैं और दोनों ही केस साइबर क्राइम से जुड़े हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मेरठ के एक शख्स ने दावा किया है कि कई तरह के लाभ देने की बदले में उसके साथ एक वेबसाइट द्वारा 1.84 करोड़ रुपये का धोखा किया गया है। वहीँ गाजियाबाद के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसने दो अलग-अलग मामलों में विदेश में नौकरी की पेशकश में विश्वास करके 95 लाख रुपये गंवा दिए हैं। दोनों ही मामलों की जानकारी पुलिस द्वारा मंगलवार को दी गई।

पहले मामले में मेरठ के व्यवसायी 40 वर्षीय योगेंद्र कुमार चौधरी ने दावा किया है कि उनके साथ 1.84 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। यह फ्रॉड उनके साथ एक ट्रेड वेबसाइट द्वारा किया गया है, जिसके ज़रिये उन्होंने निवेश किया था।  उन्होंने कहा कि एनी नाम की एक महिला ने जुलाई 2021 को वेबसाइट – gicsingapore.com के बारे में बताया था।

दूसरे मामले में, गाजियाबाद के तरुण चौहान ने बताया कि उनके साथ पोलैंड की एक फर्म द्वारा 95.9 लाख रुपये का धोखा किया गया है। इस फर्म ने उन्हें 2021 की अंतिम तिमाही में नौकरी की पेशकश के साथ संपर्क किया था।

साइबर पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘कंपनी ने पिछले साल 28 और 29 दिसंबर को उनके साथ एक टेलीफोनिक इंटरव्यू भी किया था. इसके बाद उन्होंने चौहान से वीजा अनुरोध, वर्क परमिट, यात्रा बीमा और कई अन्य कारणों के लिए फीस के बहाने फंड ट्रांसफर के लिए पूछना शुरू कर दिया। इसके बाद 35 लेने-देन में चौहान ने 95.9 लाख रुपये कंपनी को दिए।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

लखनऊ/मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मदरसों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों...

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...