रामपुर(रिज़वान ख़ान): फैक्ट्री की जमीन को नेशनल हाइवे अधिग्रहण से बचाने के नाम पर NHAI का अधिकारी बन ठगी कर ढाई लाख रुपए हडपने में वांछित अभियुक्त को रामपुर पुलिस ने गिरफ़्तार किया है।
नेशनल हाइवे से सटी एक फैक्ट्री को नेशनल हाइवे अधिग्रहण से बचाने के लिए जनपद अमरोहा के कुतबुद्दीन नामक व्यक्ति ने एक फैक्ट्री मालिक से खुद को NHAI का अधिकारी बताकर ढाई लाख रुपये ठग लिए।
रामपुर पुलिस ने थाना गंज में एफआईआर दर्ज कर अभियुक्त कुतबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया और उससे ठगी कर ली गयी ढाई लाख रुपये की रकम में से 59 हज़ार रुपये भी बरामद कर लिए।
यह ठग किराए की बोलेरो गाड़ी में NHAI के अधिकारी का स्टीकर लगाकर घूमता था। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को भी सीज़ कर दिया और आरोपी को सम्बंधित धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर जेल भेज दियाहै।
- विधानसभा चुनाव 2027: रामपुर में 17 सितंबर से शुरू होगी EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच (FLC)

- नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों से बढ़ा रामपुर का मान: डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बीईओ बबिता सिंह और प्रधानाध्यापिका वैलेटिना विक्टर को किया सम्मानित

- करीमगंज: चरागाह की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

- सऊदी अरब ने मक्का, जेद्दा और ताइफ में हमले की चेतावनी जारी की, बाद में अलर्ट वापस लिया

- मुरादाबाद में ऐतिहासिक कर्बला की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, मुतव्ल्ली के विरोध के बाद काम रुका

- समान नागरिक संहिता: ‘अगर बहुमत है तो UCC को संसद से लाएं, अलग-अलग राज्यों से क्यों?’ – उमर अब्दुल्ला

