नौजवान ने प्रेमिका की हत्या कर शव को फ्रीजर में छिपा दिया, किसी को भनक तक नहीं लगी, ऐसे हुआ खुलासा

Date:

दिल्ली में हत्या की एक और चौंकाने वाली घटना हुई जिसमें एक लड़के ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसकी लाश को फ्रीजर में रख दिया।

मीडिया के अनुसार 22 वर्षीय पीड़िता जझार की रहने वाली है और अपराधी नजफगढ़ के मित्राओ गांव का रहने वाला है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार फ्रीजर से शव बरामद होने के बाद पुलिस ने अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या कर शव को फ्रीजर में रखने के आरोप में साहिल गहलोत नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद साहिल ने कबूल किया कि उसने 10 फरवरी को मोबाइल फोन डेटा केबल से निक्की का गला घोंट दिया था, जिसके बाद वह निक्की के शव को अपने ढाबे पर ले गया और फ्रीजर में छिपा दिया। उसने उसी दिन अपने घर जाकर दूसरी लड़की से शादी भी कर ली।

पुलिस के मुताबिक, साहिल ने कहा कि वह और निक्की 2018 से रिलेशनशिप में थे और किराए के एक ही घर में रह रहे थे। निक्की के साथ उसके रिश्ते के बारे में उसके घरवालों को भी पता था, लेकिन परिवार वालों ने साहिल की शादी दूसरी लड़की से करने का फैसला किया। जिससे साहिल पर शादी के लिए परिवार का दबाव बढ़ने लगा, लेकिन जब निक्की को इस बात का पता चला तो साहिल ने निक्की की आपत्ति पर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को फ्रीजर में रख दिया और जाकर उसी दिन दूसरी लड़की से शादी कर ली।



Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...