नागरिकता और मताधिकार पर कोई खतरा नहीं, एसआईआर से घबराने की जरूरत नहीं: मुख्तार अब्बास नकवी

Date:

रामपुर, 9 नवंबर 2025: पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को रामपुर में स्पष्ट किया कि किसी भी भारतीय मुसलमान की नागरिकता या मताधिकार एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के कारण खतरे में नहीं है।

कोयला ग्राम पंचायत के ग्राम मिलक विचौला में आयोजित एसआईआर(SIR) जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि कुछ छद्म सेक्युलर दल सुनियोजित सियासी साजिश के तहत हर संवैधानिक सुधार पर सांप्रदायिक प्रहार करते हैं ताकि मुसलमानों में असुरक्षा का बीज बोकर वोटों की फसल काट सकें।

CAA का हवाला देते हुए दिया उदाहरण

उन्होंने कहा कि पहले भी सीएए को लेकर भ्रम फैलाया गया था कि मुसलमान हिंदुस्तान से बाहर चले जाएंगे, लेकिन 20 करोड़ में से कोई मुसलमान बाहर नहीं गया। सभी की नागरिकता महफूज है और मताधिकार 100% सुरक्षित है।

विपक्ष पर साधा निशाना

नकवी ने विपक्षी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि साजिशी षड्यंत्र से संवैधानिक लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिशें बेनकाब हो रही हैं। वोट चोरी की पटकथा पर विदेशी मॉडल का टशन भी सत्तालोलुप सुल्तानों के मिशन को बचा नहीं पाया।

बिहार में बंपर वोटिंग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मतदान के प्रति लोगों को हतोत्साहित करने की साजिश नाकाम हो गई। जनता की बंपर वोटिंग जनतंत्र की बंपर जीत का संदेश है।

यूपी चुनाव पर टिप्पणी

उत्तर प्रदेश के 2027 के चुनाव का जिक्र करते हुए नकवी ने कहा कि सत्तालोलुप सुल्तानों का सुरूर फिर एक बार चकनाचूर होगा और भाजपा का सुशासन सफर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि भाजपा से दूरी के रिवाज पर आत्मचिंतन करें, वरना छद्म सेक्युलर सिंडिकेट उनका राजनीतिक शोषण करते रहेंगे।

शोक संवेदना

दो दिवसीय प्रवास पर रामपुर पहुंचे नकवी श्री चिरंजीव गुड्डू की माता के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलने उनके निवास गए और श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, अभय गुप्ता, हंसराज पप्पू, भूकंप लोधी, पूरन लोधी, जगपाल यादव, प्रदीप गुप्ता, रवि रोहिल्ला, कपिल आर्य, रविंद्र रवि, संजय नरूला, अर्चना गंगवार, विवेक पांडे, रजनीश पटेल, सतनाम सिंह, मोहन लोधी, भारत भूषण गुप्ता, संजय चंद्रा, सोनू लोधी, अजय सैनी, कृष्ण अवतार लोधी, पूरन प्रधान, दिनेश शर्मा, पन्नालाल सैनी, लालता प्रसाद, कांता प्रसाद, मोहनलाल, इरशाद, ताहिर, मोहसिन नकवी, लाल सिंह, विजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

लखनऊ/मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मदरसों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों...

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...