उत्तर प्रदेश/संभल (मुज़म्मिल दानिश): यूपी के जनपद संभल से सपा सांसद ड़ॉ शफीकुर्रहमान बर्क का कोरोना को लेकर बड़ी ही लापरवाही वाला बयान सामने आया है।
सपा सांसद ने मुस्कुराते हुए कहा है कि यह जो कोरोना का प्रोपगंडा है यह असल में यह बीजेपी का सियासी कोरोना है, ये सियासी कोरोना से डर रहे हैं, क्योंकि दिल्ली में राहुल गांधी दाखिल हुए हैं तो इन्हें परेशानी हो रही है।
कोरोना का अभी पता नहीं क्या हालात हैं, लेकिन इस वक़्त सियासी कोरोना ज्यादा फैला हुआ है।
वहीं सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने आरजेडी के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के उस बयान को नकार दिया है जिदमें उन्होंने कहा है कि अब उन्हें भारत में रहने से डर लग रहा है। उन्होंने तो अपने बच्चो को ही विदेश में बसने के लिए कह दिया है।
सपा सांसद बर्क इस ओर जवाब देते हुए कहा कि यह देश हमारा है, वो तो कही जाने वाले नही है, यहीं के हालात सुधारने होंगे,क्योकि यहाँ पर मुसलमानो के साथ ज्यादती हो रही है इसका जवाब हम 2024 के लोकसभा चुनाव में देंगे।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

