Globaltoday.in | लखनऊ ब्यूरो
यूपी एटीएस की टीम ने धर्मांतरण मामले में आज तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी की है। धर्मांतरण मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद उमर गौतम (Umar Gautam) और मुफ़्ती जहांगीर क़ासमी (Jahangir Qasmi) से पूछताछ के बाद यूपी पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि एटीएस की टीम ने राहुल भोला, मन्नू और इरफान खान को गिरफ्तार किया है। मन्नू यादव को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है।
एडीजी लॉ&ऑर्डर प्रशांत कुमार का बयान में कहा,” उमर गौतम और जहांगीर आलम हिरासत में है, इन्होंने इरफान खान के साथ मिलकर धर्मांतरण के लिए प्रलोभन देकर धर्मांतरण करवाया है। ये गैंग प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवाता है।
प्रशांत कुमार ने बताया कि 27 जिलों अलीगढ़, नोएडा, गाज़ियाबाद, बनारस और सहारनपुर आदि के एसपी को पत्र लिखा गया है और सत्यापन करवाया जा रहा है।
एडीजी ने बताया कि इनके द्वारा मूक बधिरों का धर्मांतरण करवाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस्लामिक दावा सेंटर के खाते में 1 करोड़ से ज्यादा की रकम का ट्रांजैक्शन किया गया है। इसका हवाला से भी होना सबूत पाया गया है क्यूंकि कतर, दुबई और अबुधाबी से ट्रांजेक्शन हुए हैं।
प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए राहुल भोला, मन्नू यादव उर्फ अब्दुल मन्नान और इरफान हैं, इनमे राहुल भोला मूक बधिरों का ब्रेन वॉश करता था, मामले की जांच जारी है।
गौरतलब है कि यूपी पुलिस ने धर्मांतरित मुस्लिम उमर गौतम को गिरफ्तार किया है, जिनका नाम पहले श्याम प्रताप सिंह और मुफ्ती जहांगीर कासमी था। पुलिस ने इन दोनों पर 1,000 हिंदुओं का जबरन इस्लाम में धर्मंतरण का आरोप लगाया है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि धर्मांतरित लोगों में से किसी ने भी अभी तक जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप नहीं लगाया है। अभी तक किसी भी कथित धर्मांतरित ने इस्लाम स्वीकार करने के लिए मजबूर होने के बारे में कोई शिकायत दर्ज नहीं की है और न ही या मीडिया से बात की है।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

