मसीह-उल-मुल्क हकीम अजमल खां द्वारा स्थापित ऐतिहासिक तिब्बिया कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनाने की उठी मांग
नई दिल्ली: ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस, दिल्ली प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. शकील अहमद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से यूनानी चिकित्सा पद्धति के विकास और इसकी भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान यूनानी तिब्ब को बढ़ावा देने और समाज में इसके प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के योगदान की सराहना की गई। विशेष रूप से डॉ. सैयद अहमद खान, प्रोफेसर एस. एम. आरिफ जैदी, डॉ. शाहिद शाह चौधरी, इसरार अहमद उज्जैनी, एडवोकेट शाह जबी काजी और दिल्ली प्रदेश के सभी पदाधिकारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।
प्रमुख मांग: बैठक में यूनानी चिकित्सा विज्ञान के समग्र विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। इसके साथ ही, प्रमुखता से यह मांग उठाई गई कि स्वतंत्रता सेनानी मसीह-उल-मुल्क हकीम अजमल खान द्वारा स्थापित ऐतिहासिक ‘आयुर्वेद और यूनानी तिब्बिया कॉलेज’ को एक पूर्ण यूनिवर्सिटी (विश्वविद्यालय) का दर्जा दिया जाए।
बैठक के समापन पर ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस, दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. मिर्जा आसिफ बेग ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन

- अंकिता भंडारी हत्याकांड: इंडिया गेट पर परिवार का रातभर धरना, तड़के हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने छोड़ा

- राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों को धन्यवाद दिया, कहा—लोकतंत्र की लड़ाई जारी रहेगी

- राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने SC में दायर की SIR पर रोक की याचिका

- ‘आप किसी के घर में कैसे घुस सकते हैं?’—नदीम खान की कथित हिरासत पर दिल्ली हाईकोर्ट का पुलिस को नोटिस

- कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, कोर्ट ने किया रिहा

