जॉर्डन में झूठे वीडियो बनाने के लिए अपनी युवा बेटी का इस्तेमाल करने वाले एक टिकटॉकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अरब मीडिया के अनुसार, टिक टॉक(Tik Tok) पर एक युवा लड़की का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अपनी मां की कब्र के बगल में खड़े होकर रो रही थी और मां की मौत के बाद उसके साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में बात कर रही थी।
जॉर्डन के पुलिस प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि वीडियो को लड़की के पिता ने बनाया था और फिर टॉक टॉक पर पोस्ट कर दिया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जांच में पता चला कि लड़की की मां जीवित है और आरोपी ने अपनी जीवित पत्नी की नकली कब्र बनाई और अधिक व्यूज़ हासिल करने के लिए मासूम लड़की का वीडियो बनाया।
पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है जबकि परिवार संरक्षण विभाग(Family Protection Department) इस मामले में आगे की जांच कर रहा है।
- मैनपुरी में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 5 माह की गर्भवती होने पर खुला मामला; जांच में जुटी पुलिस

- ईरान मुद्दे पर ट्रंप जल्द लेंगे फैसला, बोले- परमाणु हथियार हासिल करने की योजना लगभग छोड़ी

- केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच का दिया आदेश

- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

