भारत में एक महिला अपने पति से बहुत ज़्यादा प्यार करने और लड़ाई झगड़ा न करने से तंग आकर तलाक़ लेने के लिए कोर्ट पहुँच गयी।
महिला ने अदालत को बताया कि उसकी शादी को डेढ़ साल हो गए हैं, उसका पति उसको बहुत ज़्यादा प्यार करता है और बिल्कुल भी झगड़ा नहीं करता है। वह कपड़े, बर्तन धोता है और घर भी साफ करता है, अगर मुझसे कोई ग़लती हो जाती है तो बिलकुल भी डांट-डपट नहीं करता।
महिला ने आगे कहा कि उसका पति उससे बे इन्तहा प्यार करता है और वो उसके इस प्यार भरे रवैय्ये से बेज़ार हो चुकी है और अब उसका ऐसे माहौल में दम घुटता है।
महिला ने कहा कि उसको ऐसी ज़िंदगी नहीं चाहिए जिसमे उसका पति उससे बिलकुल झगड़ा न करे और उसकी हर ग़लती को नज़र अंदाज़ करे।
दूसरी तरफ, महिला के पति ने कहा कि वह हमेशा चाहता है अपनी पत्नी को खुश रखे। उसने अपनी पत्नी से कोर्ट से केस वापस लेने को भी कहा। कोर्ट ने महिला की अर्जी को बेबुनियाद बताकर खारिज कर दिया, जिसके बाद उसने स्थानीय पंचायत से संपर्क किया। पंचायत के लोग भी महिला की शिकायत सुनकर हैरान रह गए और वो भी इस जोड़े की तलाक़ के हवाले से कोई फैसला नहीं कर सके।
- हरियाणा दिवस पर मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन; 285 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

- ईरान-अमेरिका समझौते की बढ़ी उम्मीदें: तेहरान पहुंचे कतर के मध्यस्थ, अब्बास अराकची से करेंगे मुलाकात

- दिवाली से पहले घुटने लगा दिल्ली-NCR का दम: AQI 334 पहुंचा, GRAP-2 लागू; जानें किन नियमों पर बढ़ी सख्ती

- मौलाना जर्जिस अंसारी के फिलिस्तीन वाले बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तीखी प्रतिक्रिया

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अनूठी पहल: रोशनी के पर्व दीपावली पर बुजुर्गों के मजारों और इबादतगाहों पर जशने-चिरागां की अपील

