ट्विटर ने भारत में अपने तीन में से दो ऑफिस बंद कर दिए

Date:

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भारत में अपने तीन में से दो ऑफिस बंद कर दिए हैं।

मीडिया के अनुसार ट्विटर के मालिक एलोन मस्क ने दिल्ली और मुंबई में अपने कार्यालयों को बंद कर दिया है और कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर के दफ्तरों को बंद करने के फैसले का कारन कॉस्ट कटिंग बताया गया है।

इससे पहले ट्विटर ने भारत में अपने 90 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था, जिसके बाद दिल्ली और मुंबई ऑफिस को लेकर अहम फैसला लिया गया है।

भारतीय मीडिया के अनुसार, ट्विटर बेंगलुरु में अपने कार्यालय से संचालन जारी रखेगा।

ट्विटर पर नियंत्रण करने के बाद से एलोन मस्क ने दुनिया भर के कई ट्विटर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जबकि कई कार्यालय भी बंद कर दिए गए हैं।


Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

लखनऊ, 2 अक्टूबर 2026: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की...

दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में सार्वजनिक सुरक्षा,...

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता...