संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने कतर की राजधानी दोहा पर हाल ही में हुए इज़रायली हमले की निंदा करते हुए एक अहम बयान जारी किया। दोहा में हमास नेतृत्व को निशाना बनाए गए इस हमले के बाद परिषद ने सीधे तौर पर इज़राइल का नाम लिए बिना इस कार्रवाई की आलोचना की।
ब्रिटेन-फ्रांस की पहल, सर्वसम्मत समर्थन
सुरक्षा परिषद के निंदा बयान का मसौदा ब्रिटेन और फ्रांस ने तैयार किया था। यह मसौदा अमेरिका सहित परिषद के सभी 15 सदस्यों की सर्वसम्मति से पारित हुआ। परिषद ने कतर की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर जोर देते हुए गाजा से बंधकों की रिहाई और युद्धविराम को तत्काल प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया।
अमेरिका का अप्रत्याशित रुख
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, सुरक्षा परिषद में अक्सर इज़राइल का पक्ष लेने वाला अमेरिका इस बार निंदा प्रस्ताव के समर्थन में सामने आया। विश्लेषकों का मानना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा इस बयान का समर्थन करना दोहा पर हमले को लेकर उनकी नाराजगी को दर्शाता है। बताया गया कि यह हमला इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आदेश पर किया गया था।
पाकिस्तान का कड़ा विरोध
सुरक्षा परिषद की विशेष बैठक में संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ़्तिख़ार ने इज़रायली कार्रवाई को संयुक्त राष्ट्र चार्टर और क़तर की सुरक्षा का खुला उल्लंघन करार दिया। उन्होंने कहा कि इज़राइल ने न केवल कतर की संप्रभुता बल्कि वैश्विक शांति को भी खतरे में डाला है। यह बैठक पाकिस्तान सहित कई देशों के आग्रह पर बुलाई गई थी।
हमला और हताहत
मंगलवार को हुए इस हमले में हमास के राजनीतिक नेतृत्व को निशाना बनाया गया। इसमें वरिष्ठ हमास नेता खलील अल-हया के बेटे और उनके कार्यालय के निदेशक समेत कम से कम छह लोग मारे गए, हालांकि हमास नेतृत्व सुरक्षित रहा।
अमेरिका की नाराजगी
दोहा पर हमले के बाद अमेरिका ने इसे “एकतरफा कदम” बताते हुए अपनी असहमति और असंतोष प्रकट किया।
- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

- मिस्र: टीवी एंकर सारा खलीफा को ड्रग्स तस्करी मामले में मौत की सजा, अदालत में फूट-फूटकर रोईं

- पीएम मोदी का ‘व्यक्तिगत ध्यान’ भारत-रूस विशेष रणनीतिक साझेदारी को दे रहा मजबूती: व्लादिमीर पुतिन

- एकता और विविधता दोनों ही भारत के डीएनए में बसी हैं: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

- प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना; व्यापार, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग पर रहेगा जोर

- ब्राजील: रियो डी जनेरियो के जंगल में हेलीकॉप्टर क्रैश, जलने से पायलट समेत 4 लोगों की मौत

- सिंधु घाटी सभ्यता पर पाकिस्तान के दावे को भारत ने किया खारिज, कहा— ‘आतंकवाद फैलाने वाला देश सांस्कृतिक विरासत पर हक नहीं जता सकता’

- शिप MV Golden Leo पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत, सरकार ने जताया कड़ा ऐतराज

- वैश्विक बाजार में मंदी: कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में भारी गिरावट

- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’

- अमेरिका-ईरान संघर्षविराम में पाकिस्तान की ऐतिहासिक मध्यस्थता; वैश्विक कूटनीति में बढ़ा क़द

