नई दिल्ली : नागरिकता संशोधन क़ानून(CAA) के विरोध पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया(Jamia Millia Islamia ) के छात्रों पर हुई पुलिस बर्बरता की बरसी पर जामिया मिल्लिया के गेट पर आज शाम प्रतीकात्मक प्रदर्शन कर रहे छात्रों और महिलाओं को पुलिस द्वारा डिटेन कर लिया गया। डिटेन हुए लोगों में छात्रों के अलावा कुछ महिलाएं भी हैं जिनमें जेएनयू(JNU) के पूर्व छात्र नेता उमर ख़ालिद की माँ और बहन भी शामिल हैं।
इंडिया टुमारो की खबर के मुताबिक़ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 2 दर्जन लोगों को पुलिस द्वारा डिटेन कर बस से कहीं ले जाया गया है।
छात्रों ने बताया कि उन्हें लाजपतनगर पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है। डिटेन हुए लोगों में छात्रों के अलावा महिलाएं भी हैं जिनमें जेएनयू(JNU) के पूर्व छात्र नेता उमर ख़ालिद की माँ और बहन भी शामिल हैं।
इंडिया टुमारो को उमर ख़ालिद के पिता डॉ० क़ासिम रसूल इलियास ने बताया कि, “थोड़ी देर पहले हमें सूचना मिली है कि जामिया मिल्लिया गेट पर कैंडल मार्च कर रहे छात्रों और महिलाओं को पुलिस ने डिटेन किया है और उन्हें लाजपतनगर ले जाया गया है, हम लाजपतनगर ही जा रहे हैं।”
लाजपतनगर पुलिस स्टेशन पर घटना के संबंध में बात करने पर इंडिया टुमारो को बताया गया कि उन्हें किसी के डिटेन होने की कोई सूचना नहीं है।
- IAS आंजनेय कुमार सिंह नई दिल्ली सिक्किम हाउस में बने OSD
- दिवाली की पूर्व संध्या पर दिल्ली की हवा बेहद जहरीली, बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर
- आईआरजीसी का दावा: होर्मुज जलडमरूमध्य में दो और टैंकरों में लगी आग
- इराकी प्रधानमंत्री की ट्रंप को दो टूक: इराक की ज़मीन ईरान पर हमले के लिए इस्तेमाल नहीं होने देंगे
- दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू: 5वीं तक हाइब्रिड कक्षाएं, ऑफिसों में 50% स्टाफ, पुरानी गाड़ियों पर रोक
