बरेली: पुलिस ने 7 डकैत गिरफ्तार किये

Date:

Globaltoday.in|गुलरेज़ ख़ान | बरेली

उत्तर प्रदेश में बरेली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीते 7 दिन पहले हुई डकैती में शामिल मास्टरमाइंड समेत सात अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि बदमाशों की निशानदेही पर जब पुलिस माल बरामदगी के लिए गई तो बदमाशों ने जंगल में छिपे हुए तमंचे से पुलिस के ऊपर पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी वहीं एक सिपाही भी मुठभेड़ में घायल हो गया। सभी को फतेहगंज पश्चिमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

    दरअसल पिछले सप्ताह कुछ बदमाशों ने एक सर्राफा कारोबारी के यहां डकैती की वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

    एसएसपी से लेकर एडीजी जोन बरेली तक ने घटनास्थल पहुंच कर घटना के खुलासे के लिए कड़े निर्देश दिए थे।

    पकड़े गए बदमाश शाहजहांपुर, हरदोई और पीलीभीत के हैं। पुलिस पकड़े गए बदमाशों की कुंडली खंगालने में लगी हुई है।

    इन डकैतों ने फतेहगंज पश्चिमी के एक कारोबारी के यहां लाखों की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

    Share post:

    Visual Stories

    Popular

    More like this
    Related

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

    नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

    Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

    NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...

    ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    मैनपुरी(सिराज हुसैन): थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम चंदाई में...