यूपी कांग्रेस में पदभार ग्रहण के दौरान बवाल, अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों में भिड़ंत

0
up-congress-padbhar-samaroh-hungama
यूपी कांग्रेस में पदभार ग्रहण के दौरान बवाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में रविवार (11 अक्टूबर 2026) को आयोजित पदभार ग्रहण समारोह के दौरान जमकर हंगामा और धक्का-मुक्की हुई। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न गुटों के समर्थकों के बीच तीखी बहस के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आपस में जूते-चप्पल तक चल गए।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

जानकारी के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इसी दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे।

बताया जा रहा है कि पदभार ग्रहण के दौरान समर्थकों द्वारा की जा रही नारेबाजी और रास्ता खाली कराने को लेकर विवाद की शुरुआत हुई। कांग्रेस की महिला नेता ममता चौधरी और पूर्व अध्यक्ष अजय राय के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई।

10 मिनट से अधिक समय तक चला हंगामा

देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज व धक्का-मुक्की होने लगी। करीब 10 से 30 मिनट तक पार्टी कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा और जमकर जूते-चप्पल चले।

वरिष्ठ नेताओं ने कराया शांत

हंगामा बढ़ता देख वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को शांत कराया तथा नाराज नेताओं को मनाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व अध्यक्ष अजय राय मौजूद नहीं रहे, जिस पर कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष के प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने की कोई तय परंपरा नहीं रही है और संगठन आगे मजबूती के साथ काम करेगा।