उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गधे की लीड और भूसे का उपयोग करके नकली मसाले बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। फैक्ट्री से पुलिस ने 300 किलो मसाले भी ज़ब्त किये हैं।
हर घर में स्वादिष्ट खाना बनाने के लिए मसालों का इस्तमाल होता है जिसके लिए हम सभी बाजार में उपलब्ध मसालों का उपयोग करते हैं। लेकिन किसी को भी शायद ही एक बार में यकीन हो कि बाज़ार में बिकने वाले कई मसाले ऐसे भी हैं, जिनके इस्तमाल से आपका खाना स्वादिष्ट नहीं बल्कि बदमज़ा हो जाता है। यूपी पुलिस ने ऐसे ही मिलावटी मसाले बनाने वाली एक फैक्ट्री पकड़ी है।
इंडिया डॉट कॉम पर छपी एक खबर के मुताबिक़ यूपी के हाथरस में एक फैक्ट्री में गधे की लीड का इस्तमाल कर नक़ली मसाले बन रहे थे। पुलिस ने नक़ली मसाले बनाने वाली इस फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
हाथरस पुलिस ने गधे की लीद और एसिड का इस्तेमाल कर लोकल ब्रांडों के मसाले बनाने वाली एक फैक्ट्री को पकड़ा है। यह फैक्ट्री हाथरस के नवीपुर इलाके में स्थित थी।
पुलिस ने छापा मारते हुए फैक्ट्री के मालिक अनूप वार्ष्णेय को अरेस्ट कर लिया है। अनूप हिंदू युवा वाहिनी का पदाधिकारी भी है।
इस फैक्ट्री में गधे की लीद और एसिड से धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला आदि खाद्य मसाले बनाते थे।
ये सभी मसाले बरामद भी किये गये हैं। फैक्ट्री में नकली मसाले तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कई हानिकारक तत्व बह पाए गए, जिनमें गधे की लीद, भूसा, अखाद्य रंग और एसिड से भरे ड्रम शामिल थे।
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
