मुरादाबाद: सपा सांसद रुचि वीरा के ‘नासूर’ वाले बयान पर संघ का पलटवार, कहा- ‘यह आजम खान की जुबान बोल रही हैं’

Date:

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी का दौर एक बार फिर चरम पर है। समाजवादी पार्टी की मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को ‘नासूर’ बताए जाने के बाद संघ के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने मोर्चा खोल दिया है। संघ के नेता मजाहिर खान ने इसे रुचि वीरा का नहीं, बल्कि आजम खान की विचारधारा का प्रभाव बताया है।

​‘आजम खान की सोबत का असर’

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मजाहिर खान ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि रुचि वीरा का परिवार हमेशा से राष्ट्रवादी रहा है, लेकिन जब से वह आजम खान और उनके परिवार के संपर्क में आई हैं, उनकी सोच में गिरावट आई है। उन्होंने कहा, “रुचि वीरा जिस विचारधारा और जिस शख्स (आजम खान) के साथ रह रही हैं, वही जहर उनकी जुबान से निकल रहा है। संघ को नासूर कहना उनकी घटिया सोच को दर्शाता है।”

क्या कहा था रुचि वीरा ने ?

बतादें कि समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोलते हुए विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने RSS को “देश के लिए नासूर” करार देते हुए इस संगठन पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की थी। मीडिया से बातचीत में सांसद रुचि वीरा ने आरोप लगाया था कि RSS के आयोजन और सभाएं जनता के पैसे से आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा, “आप उनके आयोजनों और सभाओं को देख लीजिए, वो सब जनता के पैसे से ही हो रही हैं। करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। पब्लिक के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है।”

मदरसा नीति पर सरकार का बचाव

योगी सरकार द्वारा मदरसों के लिए लाई गई नई नीति का समर्थन करते हुए मजाहिर खान ने कहा कि इससे मुस्लिम समाज का भला होगा। उन्होंने पुराने सिस्टम पर हमला बोलते हुए कहा:पहले प्रबंधक अपने ही रिश्तेदारों को मदरसों में भर्ती कर लेते थे। अब काबिल शिक्षकों की भर्ती होगी, जिससे मदरसे के बच्चे भी UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे।2014 के बाद से मुस्लिम युवाओं की सरकारी नौकरियों में भागीदारी बढ़ी है।

2027 में फिर खिलेगा ‘कमल’

आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा करते हुए संघ नेता ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताएगी। उन्होंने कहा कि 2027 में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। वहीं, पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वहां भाजपा एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरी है और विपक्ष के आपसी झगड़ों से भाजपा की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बदले की भावना नहीं, सुधार की उम्मीद

सांसद रुचि वीरा पर किसी कानूनी कार्रवाई के सवाल पर मजाहिर खान ने कहा कि संघ बदले की भावना से काम नहीं करता। हालांकि, उन्होंने यह जरूर जोड़ा कि संघ के बड़े पदाधिकारी इस मामले को देख रहे हैं, लेकिन हमारी प्राथमिकता यही है कि लोग गुमराह होना छोड़ें और राष्ट्र निर्माण के मुख्यधारा में शामिल हों।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

लखनऊ, 2 अक्टूबर 2026: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की...

दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में सार्वजनिक सुरक्षा,...

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता...