नई दिल्ली: यूडीओ की एक महत्वपूर्ण बैठक आजमी हॉस्टल, मटियामहल स्थित जामा मस्जिद क्षेत्र में आयोजित हुई। इसमें संगठन के विस्तार और उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. मुफ्ती जावेद अनवर देहलवी ने की।
बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित मुजफ्फरनगर से आए उर्दू प्रेमी तहसीन अली इसारवी ने कहा कि उर्दू हमारी तहजीब, संस्कृति और आपसी भाईचारे की भाषा है। इसके संरक्षण व विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने नई पीढ़ी को उर्दू शिक्षा व साहित्य से जोड़ने पर जोर देते हुए सुझाव दिया कि दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में उर्दू जागरूकता अभियान चलाए जाएं। साथ ही संगठन की बैठकें हर माह अलग-अलग इलाकों में आयोजित हों।
यूडीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद अहमद खां ने संबोधन में कहा कि उर्दू किसी एक समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान की साझा विरासत है। इसने देश को बड़े शायर, साहित्यकार व चिंतक दिए हैं। उन्होंने स्कूलों में बच्चों के दाखिले के समय उर्दू विषय दिलाने की कोशिश करने और परिवारों से अपील की कि वे बच्चों को उर्दू पढ़ाएं तथा उर्दू किताबें खरीदें।
बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। डॉ. इशरत कफील, मास्टर मकसूद अहमद, इसरार अहमद उज्जैनी व वसीम अहमद सिद्दीकी को उपाध्यक्ष चुना गया। डॉ. नज्मुस्सहर नज्मी को सर्वसम्मति से महासचिव नियुक्त किया गया। हाफिज शकील अहमद, हकीम मोहम्मद मुर्तजा देहलवी व मोहम्मद हामिद अली को सचिव बनाया गया, जबकि मोहम्मद इमरान कन्नौजी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में मोहम्मद शाहिद अंसारी पर सहमति बनी।
नवनियुक्त महासचिव डॉ. नज्मुस्सहर नज्मी ने संगठन में शामिल किए जाने पर आभार जताते हुए कहा कि उन्हें दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में अलहाज इरफान अहमद आजमी ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद किया।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन

- अंकिता भंडारी हत्याकांड: इंडिया गेट पर परिवार का रातभर धरना, तड़के हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने छोड़ा

- राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों को धन्यवाद दिया, कहा—लोकतंत्र की लड़ाई जारी रहेगी

- राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने SC में दायर की SIR पर रोक की याचिका

- ‘आप किसी के घर में कैसे घुस सकते हैं?’—नदीम खान की कथित हिरासत पर दिल्ली हाईकोर्ट का पुलिस को नोटिस

- कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, कोर्ट ने किया रिहा

