पाकिस्तान की इमरान खान सरकार और इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास के बीच उस वक़्त तनाव बढ़ गया जब एक पाकिस्तानी विपक्षी नेता की तरफ से प्रधानमंत्री इमरान खान को निशाना बनाकर किया गया ट्वीट दूतावास ने रीट्वीट कर दिया।
दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और विपक्षी पीएमएल-एन पार्टी के नेता अहसान इकबाल(Ahsan Iqbal) ने ‘वाशिंगटन पोस्ट’ की एक पोस्ट पर टिप्पणी की, जिसमें यह कहा गया था- “ट्रम्प की हार दुनिया के लोकतंत्रों और तानाशाहों के लिए एक झटका है। ”
अहसान इकबाल ने बिना इमरान खान ने नाम लिए हुए ट्वीट किया- “हमारे यहां पाकिस्तान में भी है. इंशाअल्लाह उन्हें भी जल्द ही बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा.”
मंगल की शाम को अमेरिकी दूतावास के ट्वीटर हैंडल से इस ट्वीट को री-ट्वीट कर दिया गया जिसकी वजह से ट्विटर पर भारी विवाद पैदा हो गया और मंगलवार को ट्वीट पर #ApologiseUS_Embassy ट्रेंड करने लगा। विवाद को बढ़ता देख अमरीकी दूतावास की ओर से बुधवार को सफाई दी गई कि उनके हैंडल से ट्वीट अनाधिकृत तरीके से किया गया है।
इस ट्वीट(Tweet) में कहा गया- “डियर फॉलोअर्स: इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास के ट्विटर एकाउंट को पिछली रात बिना ऑथराइजेशन के एक्सेस कर लिया गया। अमेरिकी दूतावास राजनीतिक संदेशों को ना ही पोस्ट किया है और ना ही उसे री-ट्वीट किया है। हम किसी भी तरह के हुए कंफ्यूजन के लिए माफी मांगते हैं, जिसकी वजह से यह अनाधिकृत पोस्ट हुआ है।”
- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई
- शिक्षक यशपाल हत्याकांड: पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर को जन्मदिन पर दी बहुत-बहुत मुबारकबाद
- रामपुर न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सैयद आमिर मियाँ की किताबों ने अमेज़न पर हासिल की नंबर-1 रैंक
- Dastaan-e-Khushi: Every Note of Life Holds a Reason to Smile
