US Tariff: ट्रंप का साउथ कोरिया पर गुस्सा फूटा! ट्रेड डील न मानने पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान

Date:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया पर भारी टैरिफ बढ़ाने का एलान किया है। पहले 15% था टैरिफ, अब हो जाएगा 25%। वजह? साउथ कोरिया की संसद ने अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील को मंजूरी नहीं दी। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर गुस्सा जाहिर किया।

ट्रंप ने क्यों लगाया साउथ कोरिया पर 25% US Tariff?

ट्रंप ने साफ कहा कि साउथ कोरिया की नेशनल असेंबली ट्रेड डील का पालन नहीं कर रही। उन्होंने 30 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति ली के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया था, जिसकी पुष्टि 29 अक्टूबर को कोरिया में हुई। लेकिन कोरियाई संसद ने इसे अब तक अपनाया नहीं।

ट्रंप की ट्रुथ सोशल पोस्ट से मुख्य बिंदु:

  • “हमारे व्यापारिक समझौते अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण हैं। हमने टैरिफ कम किए, अब साझेदारों से भी यही उम्मीद।”
  • “कोरियाई संसद ने ऐतिहासिक ट्रेड डील लागू नहीं की, इसलिए ऑटोमोबाइल, लकड़ी, फार्मा और अन्य सामानों पर टैरिफ 15% से बढ़ाकर 25%।”

साउथ कोरिया-अमेरिका ट्रेड: आंकड़े क्या कहते हैं?

2024 में साउथ कोरिया ने अमेरिका को 132 अरब डॉलर के सामान निर्यात किए। मुख्य उत्पाद:

  • ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स
  • सेमीकंडक्टर
  • इलेक्ट्रॉनिक्स

अब इन पर 25% US Tariff लगेगा, जिससे साउथ कोरिया को भारी नुकसान हो सकता है। ट्रंप लगातार चीन, मेक्सिको समेत कई देशों पर टैरिफ बढ़ा रहे हैं।

ट्रंप टैरिफ पॉलिसी का वैश्विक असर

ट्रंप की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति से दुनियाभर में व्यापार युद्ध तेज हो गया है। साउथ कोरिया जैसे करीबी सहयोगी पर भी गुस्सा फूटना नया मोड़ है। क्या इससे ट्रेड डील पर बात आगे बढ़ेगी यह देखना होगा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

Srinagar, Oct 3 (M S Nazki): Lt Gen Pratik...

JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

Jamaat Leadership Raises Concerns Over Mosque Demolitions, SIR Irregularities...

‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”

महिला सुरक्षा प्रदर्शनों में वायरल नारे पर केंद्रीय मंत्री...