बदायूं/उसहैत: उसहैत थाना क्षेत्र के नौगवां नसीर नगर गांव में मंगलवार को निर्माणाधीन दुकान का लेंटर भरभराकर गिर गया। हादसे के समय लेंटर के नीचे तीन मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बुलडोजर की मदद से सभी मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला।
घायल मजदूरों को तत्काल बदायूं के जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
दूसरी बल्ली लगाते समय हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि मजदूर निर्माणाधीन दुकान के लेंटर में दूसरी बल्ली लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पहली बल्ली टूट गई और पूरा लेंटर भरभराकर नीचे आ गिरा। हादसे में तीनों मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
मृतकों में शामिल दोनों मजदूर अपने बहनोई की दुकान का लेंटर डलवाने के लिए आए थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- बदायूं: पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत, दूध पीने वाले 18 लोगों ने लगवाया रेबीज का टीका

- बदायूं: राजकीय हाईस्कूल के गेट के पास शराब की दुकान का विरोध, छात्रों और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

- सहसवान: नाधा में राधा रानी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल सीज

