बेटियों के लिए क़ब्रगाह बना उत्तर प्रदेश- संजय सिंह

0

Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी(AAP) अपने जमीन बनाने में लगी हुई है और आने वाले पंचायत चुनाव में चुनाव की तैयारी में भी जुट गई है।

आज आम आदमी पार्टी के सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह (Sanjay Singh) रामपुर पहुंचे जहां उनके लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम में कई कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी में शामिल होकर आम आदमी पार्टी में अपनी आस्था दिखाई।

कार्यक्रम में लोगों का जोश देखकर संजय सिंह भी गदगद नजर आए और उन्होंने दिल की गहराइयों से लोगों का धन्यवाद दिया।

यह कार्यक्रम आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल लाला की ओर से कराया गया था।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा,” योगीराज में उत्तर प्रदेश बेटियों के लिए कब्रगाह बन गया है। जाति देखकर बलात्कारियों को बचाया जा रहा है।

संजय सिंह ने कहा कोरोना वायरस में शमशान में लाशें बिछी हुई थीं और उन लाशों पर भी योगी सरकार ने दलाली की।

संजय सिंह ने कहा योगी जी के राज में कई जनपदों में कांड हुए योगी जी को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं उनको अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

संजय सिंह ने कहा,”योगी जी के राज में घोटाले हुए हैं कोरोना कॉल में जब लोगों की जिंदगी जा रही थी शमशान में लाशें बिछी हुई थी। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने श्मशान में दलाली खाई। 800 रुपये का ऑक्सीमीटर 5000 में खरीदा, 1600 सो रुपये का थर्मामीटर 13000 में खरीदा।”