आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) उत्तराखंड चुनाव के प्रचार के लिए राज्य के दौरे पर थे। उन्होंने आज पहले उद्धमसिंह नगर के किच्छा में किसानों से संवाद किया और वर्चुअली लोगों को संबोधित किया। इसके बाद वह धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे और वहां भी सभा को संबोधित किया।
उत्तराखंड(Uttrakhand) चुनाव से ठीक पहले आज देहरादून में आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और बड़ा झटका लगा है। अजबपुर कलां के पूर्व प्रधान और आम आदमी पार्टी के देहरादून जिलाध्यक्ष भूपेंद्र फरासी, उफतारा के उत्तराखंड अध्यक्ष समेत सैकड़ों समर्थकों के साथ आज कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्होंने रायपुर से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को समर्थन देने का ऐलान किया।
इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी प्रभुलाल बहुगुणा, प्रवक्ता डॉ. आर.पी. रतूड़ी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, राकेश भट्ट जी, पार्षद इलियास अंसारी, महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डीएवी कालेज वीरेंद्र पोखरियाल, सूरत सिंह नेगी, प्रदीप जोशी, राजेश शर्मा, और जुहैब अहमद समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
उत्तराखंड में 14 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने अंतिम चरम पर पहुंच रहा है। सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि, कोविड गाइड लाइन के चलते प्रतिबंधों के साथ चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस की तरफ से चुनाव प्रचार करने के लिए शनिवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य के दौरे पर पहुंचे।
- दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिसिया हमला: शाहीन खान और नफीसा खान के साथ कथित मारपीट का पूरा मामला

- मैनपुरी में जन्माष्टमी शोभायात्रा: यादव महासभा ने दिखाई एकजुटता, खर्रा में बनेगा श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर

- श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान हादसे का शिकार, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया; सभी यात्री सुरक्षित

- जन्माष्टमी पर राधा बनी हेमा मालिनी, शेयर की ‘राधा रास बिहारी’ डांस बैले की झलक, बोलीं- ‘राधे-राधे, जय श्री कृष्णा’

- IndiGo Flight Hits VDGS Pole While Parking at Srinagar Airport; All Passengers and Crew Safe

- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों का दहेज हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

