Globaltoday.in | नवेद इक़बाल | उत्तराखंड
उत्तराखंड (Uttrakhand) प्रदेश के रुद्रपुर में महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा (Meena Sharma) ने महानगर कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में किसान विरोधी क़ानून के खिलाफ एक हस्ताक्षर अभियान चलाया।
श्रीमती मीना शर्मा ने महानगर कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किसान विरोधी काले कानून के विरुद्ध ग्राम बागवाला में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में अपने संबोधन मैं कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं और इनके साथ किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
श्रीमती शर्मा ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है और इनके खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा लाए गए काले कानून का पूरे देश भर में विरोध किया जाएगा।
उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस किसान विरोधी कानून का विरोध करें।
- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन
- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे
- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना
- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी
- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील
