Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर में एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया।
रामपुर के इस व्यक्ति ने अपने ससुरालियों से तंग आकर पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने ससुराल पक्ष के कई लोगों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए और उसके बाद उस व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।
व्यक्ति का नाम रईस अहमद(Raes Ahmad) बताया जा रहा है और वह रामपुर(Rampur) के थाना गंज क्षेत्र के बगीचा आमना का निवासी था।
रईस अहमद ने खुदकुशी करने से पहले अपना 1 मिनट 33 सेकंड का एक वीडियो बनाया। वीडियो में उसने अपने ससुराल पक्ष के कई लोगों, अपने सांडू पर और सालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बरहाल इस मामले पर मृतक की भांजी की ओर से थाना गंज में तीन नामज़द नासिर, बबलू और आरिफ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
क्या है वायरल वीडियो में ?
1.33 सेकंड के वायरल वीडियो में मृतक रईस अहमद कह रहा है,” मैं रईस अहमद अपने पूरे होशो हवास में इस बयान को देता हूं कि मेरी मौत के जिम्मेदार मेरा सांडू नासिर और उसके बच्चे और एक सीमा का बच्चा आरिफ और एक मेरा साला बबलू, यह लोग मुझे टॉर्चर कर रहे हैं। मेरे साथ ज्यादती हो रही है… मुझे धमकियां दी जाती हैं… तुझे भी और तेरे बच्चे को भी मौत के घाट उतार देंगे। इस घर को बेच या इसे हमारे नाम कर। मेरा सब कुछ तो लूट लिया गया, मुझे बर्बाद कर दिया गया और मुझसे कहते हैं जो भी कुछ है सब हमारा है। मेरी बीवी की मौत हो गई अब से 7 महीने पहले, जब से मुझे परेशान किया जा रहा है। मेरी सास ने मुझे बेज़ार कर दिया, मुझे जीने का नहीं छोड़ा, पूरा मोहल्ला मेरा गवाह है इस चीज का। किसी भी कारण मेरी मौत होती है मेरी मौत के सिर्फ और सिर्फ मेरी ससुराल वाले जिम्मेदार होंगे और कोई नहीं होगा। इन्होंने मुझे जीने का नहीं छोड़ा है। मैं कोई भी कदम उठाऊं इसके जिम्मेदार मेरे ससुराल वाले होंगे।

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया,” थाना गंज में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की। लेकिन आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाया है जिसमें उसने अपने ससुरालियों पर आरोप लगाया है जिससे यह लग रहा है यह सुसाइड का मामला है। इस नाते पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया है। पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई हुई है। विवेचना जारी है, अति शीघ्र माने न्यायालय में रिपोर्ट पेश की जाएगी।
- केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच का दिया आदेश
- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar
- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues
- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”

