Ind vs Pak: विराट की ‘आतिशी’ बाज़ी से पाकिस्तान चित, भारत ने आखिरी गेंद पर हराकर मनाई ‘दीवाली’

Date:

T20 World Cup में विराट कोहली ने आज भारत को उस परिस्थिति से निकालकर जीत दिलाई जहां से सभी उम्मीदें दम तोड़ने लगी थीं। आखिरी 8 गेंद में 28 रनों की कहानी बड़ी ही रोचक और अदभुत है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में आज टी20 विश्व कप के सुपर 12 ग्रुप मैच में विराट कोहली (82 नाबाद) और हार्दिक पांड्या (40) की 78 गेंदों में 113 रनों की शानदार साझेदारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद तक खिंचे मैच में 4 विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरूआत की। इसके साथ ही भारत ने पिछले वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया।

पाकिस्तान के 159 रन के जवाब में भारत ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 160 रन बनाकर लक्ष्य का सफल पीछा किया। भारत की ओर से विराट कोहली ने नाबाद 82 रन और हार्दिक पांड्या ने 40 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से हारिस राउफ और मोहम्मद नवाज ने दो-दो विकेट लिए, जबकि नसीम शाह ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही, क्योंकि उन्होंने 6.1 ओवर में 31 रन पर ही चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। इस दौरान, केएल राहुल (4), कप्तान रोहित शर्मा (4), सूर्यकुमार यादव (15) और अक्षर पटेल (0) चलते बने। चार विकेट जल्दी गिरने के बाद भारत गहरे संकट में दिखाई दे रहा था। लेकिन विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला।

इस बीच, दोनों ने कुछ अच्छे शॉट खेले, जिससे भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। हालांकि पाकिस्तानी गेंदबाजों ने दबाव बनाकर रखा। आखिरी के 18 गेंदों में 48 रन चाहिए थे। शाहीन की गेंद पर चौका मारकर कोहली ने 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत को 18वें ओवर में 16 रन मिले, जिससे वे लक्ष्य के और ज्यादा करीब आ गए।

19वां ओवर डालने आए राउफ की गेंदों पर कोहली ने दो छक्के समेत 15 रन बटोरे। भारत को 6 गेंदों में 16 रनों की जरूरत थी। आखिरी ओवर डालने आए मोहम्मद नवाज की पहली गेंद पर हार्दिक (40) कैच आउट हो गए। इसके साथ ही उनके और कोहली के बीच 78 गेंदों में 113 रनों की साझेदारी का अंत हो गया। सातवें नंबर पर आए दिनेश कार्तिक (1) भी चलते बने। इसके बाद कोहली ने रोमाचंक मोड़ पर छक्का मारकर भारत को जीत के करीब ला दिया, जिसके बाद आर अश्विन ने बल्ले से विनिंग शॉट लगाया।

इस तरह से भारत ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराकर टी20 विश्व कप की शानदार शुरूआत की। विराट ने 53 गेंदों पर मैच विजयी नाबाद 82 रन में छह चौके और चार छक्के लगाए जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कोहली को कंधे पर उठा लिया। हार्दिक ने उनके सिर को चूमा। इस दौरान मैदान पर चक दे इंडिया गूंजता रहा और दर्शक खुशी में झूमते दिखे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...