भाजपा सांसद साक्षी महाराज के द्वारा मुसलमानो को दफनाये जाने के मामले में दिए गए आपत्तिजनक बयान पर भी सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने जताया एतराज
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में वक्फ कानून के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत मुस्लिम संगठनों ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली: वक्फ कानून के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने मंगलवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में तहफ्फुज-ए-औकाफ कारवां (वक्फ की हिफाजत) नाम से ‘वक्फ बचाव अभियान’ के तहत बड़ा आयोजन किया। AIMPLB का आरोप है कि यह कानून वक्फ संपत्तियों को खत्म करने और मुस्लिम समुदाय की धार्मिक स्वायत्तता को खत्म करने की साजिश है। इस प्रदर्शन में जनपद रामपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी समेत देशभर के तमाम मुस्लिम संगठन के प्रतिनिधि शामिल हुए।
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने वक्फ कानून के विरोध में बोलते हुए लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए और कहा कि भारत मोहब्बत और प्यार की खुशबू का देश है, मैं और हिंदुस्तान के लोग आर०एस०एस से नहीं डरते।
सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गरीबों और दलितों पर अत्याचार होता है तो सत्ता के लोग चुप रहते हैं और जब बंगाल में कोई घटना हो जाती है तो सत्ता वालों के लिए इंकलाब आ जाता है। यह दोहरापन उत्तर प्रदेश के साथ ही क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र रामपुर की दलित मासूम बेटी के साथ अमानवीय घटना हुई। जब मैं उसे देखने अस्पताल गया, तो मेरी आंखों से आंसू बहने लगे। वह मासूम दलित बच्ची जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है उसकी हालत ने मुझे झकझोर कर रख दिया।
सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज के द्वारा मुसलमानो को दफनाये जाने के मामले में दिए गए आपत्तिजनक बयान पर एतराज करते हुए कहा की, उनके खिलाफ कोई कार्यवाही क्यों नहीं होती। अगर कार्यवाही नहीं होती तो एक दिन भारत का समाज खड़ा होगा और इंसाफ होगा।
सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा की वक्फ कानून झूठ बोलकर, मक्कारी करके और आंखों में धूल झोंक कर बनाया गया है। जिस क़ौम के बुजुर्गों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी है उनको नीचा करने के लिए कानून बनाते हो, तुम्हारे नीचा करने से क़ौम नीचे नहीं होगी, जब तक अल्लाह नहीं चाहेगा। यह भारत देश गांधी का देश है, राम का देश है। मेरे पैगंबर मोहम्मद साहब को भी इस देश से प्यार और मोहब्बत की खुशबू आई। इस देश का कोई भी इंसान आर०एस०एस० के लोगों से नहीं डरता है।
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

