नई दिल्ली: मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में आज भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 20 से 22 जून के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक और गोवा में बारिश होने के भी आसार हैं।
पिछले कई दिनों से उत्तर पूर्वी भारत में पड़ रही भीषण गर्मी लोगों के लिए जानलेवा हो गई है। कई लोगों की मृत्यु की खबर आ रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने गर्मी से कुछ राहत की खबर दी है।
मौसम विभाग(आईएमडी) के मुताबिक, आज तपती गर्मी और लू से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्य में लू की कम होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बन्स) के प्रभाव की वजह से ऐसा हो रहा है। इन राज्यों के कई हिस्सों में बारिश भी होने की संभावना है। पूर्वोत्तर और दक्षिण के राज्यों के कई हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में आज भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 20 से 22 जून के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक और गोवा में बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि देश में जून के महीने में सामान्य से कम मॉनसून की बारिश होने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून के केरल में दस्तक देने के बाद से अब तक 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगवाल को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दक्षिण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही।
इन राज्यों में कितनी भीषण गर्मी पड़ रही है, इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण बिहार और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

